आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल प्रेमिका से मिलने आए युवक की उसके परिजनों और ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। दरअसल एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया। कमरे से आवाज आने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन महिला ने अपने प्रेमी को संदूक में छिपा दिया था। परिजनों ने पूरे कमरे में देखा लेकिन वह नहीं मिला।
तभी महिला के पति की नजर संदूक पर गई और जैसे ही संदूक खोला सब हैरान रह गए। संदूक के अंदर महिला का प्रेमी बिना कपड़ों के छिपा बैठा था। ये देख परिवार वाले भड़क गए और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद वे उसे कपड़े पहना कर बाहर लाए जहां ग्रामीणों ने भी उसकी पिटाई की। फिर प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने फोन करके प्रेमी को बुलाया था।
क्या था पूरा मामला
फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के सभी परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। तब महिला ने प्रेमी को फोन कर के रात करीव साढ़े 11 बजे घर बुला लिया और फिर कमरा अंदर से बंद कर लिया। तभी महिला का पति किसी काम से नीचे आया और उसने दरवाजा खटखटाया। अंदर से उसे एक पुरुष की आवाज सुनाई दी। उसने बाद में घर के अन्य सदस्यों को भी आवाज लगा कर बुला लिया। फिर उसने अपनी पत्नी के कमरे का दरवाजा खटखटाया। आनन-फानन में महिला ने प्रेमी को संदूक में छिपा दिया।
पति ने सवाल किया तो घबरा गई पत्नी
पति ने पूछा कि अंदर से किसकी आवाज आ रही थी ये सुन महिला घबरा गई जिस से परिवार वालों का शक और बढ़ गया। घर के लोगों ने उसे बिस्तर के नीचे तलाशा। लेकिन उन्हें कोई नहीं दिखा। तभी पति की नजर संदूक पर पड़ी जिसकी एक कुंडी अंदर की तरफ लगी हुई थी। पति नेजैसे ही संदूक खोला तो उसमे महिला का प्रेमी बिना कपड़ों के था। उसे देखते ही परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर बाद में गाँव वालों ने भी उसकी पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बाह तहसील का रहने वाला है। उसका महिला के साथ 1 साल से अफेयर चल रहा था। वह अक्सर पति की गैरमौजूदगी में महिला से मिलने आता था। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले किया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
You may also like
IPL 2025 में शतक जड़कर हीरो बने वैभव सूर्यवंशी! राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने गिफ्ट की ब्रैंड न्यू मर्सिडीज बेंज कार
'हम तब तक ही सहते हैं जब तक हमें प्रोवोग नहीं किया जाता', पहलगाम अटैक पर फिर बोले सुनील शेट्टी
समझ नहीं आता ये पाकिस्तान के हैं या...पहलगाम आतंकी हमले को लेकर योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर उठाए सवाल
फूल से लद जाएगा पौधा, फल तोड़ने के लिए हाथ पड़ेंगे कम, मात्र 3 मिनट में बनेगा जादुई घोल, 3 दिन में दिखाएगा असर
पानीपत के बुआना ने सरपंच के लिए दोबारा होगी एक वार्ड की गणना